उदयवीर सिंह यादव की कहानी संघर्ष और सकारात्मकता की मिसाल 

जयपुर (हमारा वतन) जयपुर सेना की सिग्नल कोर में जम्मू-कश्मीर, रानीखेत, जबलपुर एवं बठिण्डा में अपनी सेवाएं दी। 29 सितंबर 1997 को सैन्य सेवा के दौरान एक दुर्घटना में दोनों पैर खोने के बाद, उन्होंने हार नहीं मानी और जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष किया।

उदयवीर की उपलब्धियाँ:

– तीन स्नातकोत्तर उपाधियाँ: दुर्घटना के बाद उदयवीर ने अपनी उच्च शिक्षा जारी रखी और तीन पोस्टग्रेजुएट डिग्रीयां हासिल की।

– बैंक में नौकरी:  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिपिक के पद पर नौकरी पाई एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चीफ मैनेजर के पद तक विभिन्न शाखाओं में कार्यरत हैं।

– इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स: बीस साल के कठिन संघर्ष के बाद उदयवीर का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

– पुरस्कार और सम्मान: उन्हें दिवंगत सीडीएस जनरल विपिन रावत द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया और कोरोना काल में किये गये कार्यों के कोरोना योद्धा सम्मान भी मिले।

– अन्य सम्मान: उदयवीर को बहुत से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुए हैं जिनमें मुख्यतः ग्लोबल गांधी शांति पुरस्कार, एपीजे अब्दुल कलाम आजाद सम्मान, मां भारती सेवा सम्मान, राष्ट्र गौरव अवार्ड और हिन्द शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

– राजस्थान सरकार द्वारा सम्मान: उदयवीर को सन 2020 में इंटरनेशनल डिस्एबलड डे पर राजस्थान सरकार द्वारा बेस्ट डिस्एब्लड पर्सन के सम्मान से5सम्मानित किया गया है।

उदयवीर सिंह यादव की कहानी हमें सिखाती है कि संघर्ष और सकारात्मकता के साथ, हम जीवन की किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। यादव की उपलब्धियाँ और सम्मान उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम हैं।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें – 9214996258,7014468512।

हमसे जुड़ें :-

फेसबुक:- https://www.facebook.com/hamara.watan.750

ट्वीटर:-  https://twitter.com/HamaraWatan3

इंस्टाग्राम:- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

यूट्यूब:- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

जीवन अनमोल है, इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

वीडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

आपके आस-पास की खबरें, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *