राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में विजयादशमी महोत्सव का हुआ आयोजन

जयपुर (हमारा वतन) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बोहरा की बावड़ी नांगल जैसा बोहरा मे शस्त्र पूजा के साथ विजयादशमी महोत्सव का समापन हुआ।बोहरा बावड़ी, ग्रीन पार्क बस्ती, करधनी नगर में विजयादशमी उत्सव मनाया गया, जिसके तहत शस्त्र पूजन किया गया। साथ ही घोष वादन, योग और दंड प्रयोग किए गए।

इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमे विद्यालय के छात्रों ने नृत्य, गीत, और विविध वेशभूषा में उत्साह से भाग लिया। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ किया गया।

इसके लिए स्वयं सेवको और समाज के लोगों ने घर घर जाकर हवन सामग्री बांटी और हवन में आहुति के डालने का आग्रह किया। सामाजिक समरसता के निमित्त सेवा बस्ती से जोड़ो को यज्ञ में बिठाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश (रिटायर्ड कर्नल साहब), रूप सिंह सह कार्यवाहक जयपुर महानगर द्वारा प्रथम स्थान पर आए बच्चों को पुरुस्कार दिया गया। इस अवसर पर उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष शीशराम, शिवानंद त्रिपाठी, गोपाल, पार्षद रणवीर सिंह राजावत एवं राजेंद्र उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें – 9214996258,7014468512।

हमसे जुड़ें :-

फेसबुक:- https://www.facebook.com/hamara.watan.750

ट्वीटर:-  https://twitter.com/HamaraWatan3

इंस्टाग्राम:- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

यूट्यूब:- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

जीवन अनमोल है, इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

वीडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

आपके आस-पास की खबरें, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *