जयपुर (हमारा वतन) राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट घोषित होने वाला है। परीक्षार्थी नतीजे घोषित होने पर अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट अगले माह मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आठवीं परीक्षा की कॉपियां चेक करने का काम करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। राज्य के 539 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां चेक करने का काम चल रहा है।
हालांकि टीचरों के चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण रिजल्ट में थोड़ी देरी हो रही है। बड़ी तादाद में सरकारी कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी है। पिछले साल पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर, राजस्थान ने 17 मई को परीक्षा परिणाम घोषित किया था। राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 4 अप्रैल तक हुआ था। इस बार 8वीं में करीब 12.80 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर हर साल 8वीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड (RBSE 8th Result 2024) दिए जाते हैं। डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाएंगे, वहीं ई1 और ई2 आने पर बच्चा फेल माना जाएगा। अगर एक या दो विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में इस बार विद्यार्थियों को फेल करने का प्रावधान है। 8वीं कक्षा की परीक्षा (Rajasthan Board 8th result) में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।
पिछले वर्ष यानी 2024 में राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट (Rajasthan board 8th result Date) 95.59 फीसदी रहा था। 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जिसमें 94.97 फीसदी बालक तथा 96.30 फीसदी बालिकाएं पास हुईं। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में 95226 परीक्षार्थियों को ए ग्रेड, 474924 स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 576782 विद्यार्थियों को सी ग्रेड, 86770 परीक्षार्थियों को डी ग्रेड मिला। 86777 परीक्षार्थियों को पूरक घोषित किया गया है यानी इन्हें ई ग्रेड मिला था।
