Paralympics 2024: अवनी लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को दिलाया पहला गोल्ड

जयपुर (हमारा वतन) भारत की अवनी लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत लिया है | अवनी ने फाइनल राउंड में 249.7 का स्कोर करके स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है | उनके अलावा भारत की मोना अग्रवाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है | अवनी की यह जीत ऐतिहासिक भी है क्योंकि उन्होंने नया पैरालंपिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है |

अवनी लेखरा और दक्षिण कोरिया की युनरी ली के बीच आखिरी शॉट तक बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली | आखिरी शॉट तक भारत की अवनी सिल्वर मेडल पोजीशन बनी हुई थीं, लेकिन अपने आखिरी शॉट पर भारत की शूटर ने 10.5 का स्कोर किया | वहीं कोरियाई निशानेबाज से आखिरी शॉट पर चूक हो गई, जिनका आखिरी शॉट पर स्कोर केवल 6.8 रहा | इस कारण कोरियाई शूटर अंत में 246.8 के स्कोर तक पहुंच पाईं |

अवनी लेखरा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड  :-

अवनी लेखरा टोक्यो पैरालंपिक्स में महज 19 साल की उम्र में भाग लेने पहुंची थीं | वहां उन्होंने फाइनल में 249.6 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता और नया पैरालंपिक रिकॉर्ड कायम किया था | अब पेरिस पैरालंपिक्स में अवनी ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करके 249.7 का स्कोर करके ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है | पिछली बार यानी टोक्यो पैरालंपिक्स की सिल्वर मेडल विजेता यानी चीन की कुइपिंग झांग इस बार आखिरी स्थान पर रहीं |

अवनी लेखरा अब लगातार दो पैरालंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शूटर बन गई हैं | उनसे पहले आज तक भारत का कोई शूटर ऐसा नहीं कर पाया है, जिसने लगातार 2 पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता हो | पैरालंपिक्स 2024 में अवनी लेखरा की चुनौती अभी समाप्त नहीं हुई है क्योंकि वो महिलाओं की 50मीटर राइफल 3 पोजीशन में भी पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी | इस प्रतियोगिता में अवनी ने पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन इस बार वो अपने पदक का रंग बदलना चाहेंगी |

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए संपर्क करें – 9214996258,7014468512।

हमसे जुड़ें :-

फेसबुक:- https://www.facebook.com/hamara.watan.750

ट्वीटर:-  https://twitter.com/HamaraWatan3

इंस्टाग्राम:- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

यूट्यूब:- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

जीवन अनमोल है, इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करो!

वीडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

आपके आस-पास की खबरें, होटल और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *