जयपुर (हमारा वतन) लेखक संदीप राक्षे द्वारा लिखित यात्रा-वर्णन पुस्तक “भटकंती धरतीच्या स्वर्गाची” का भव्य प्रकाशन पिंपरी स्थित औद्योगिक शिक्षण मंडल के विशाल ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पानिपत, महानायक, आंबी, झाडाझडती, पांगिरा, चंद्रमुखी, संभाजी जैसी लोकप्रिय कृतियों के लेखक तथा 99 वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पानिपतकार विश्वासजी पाटील, पद्मश्री गिरीश प्रभुणे और ज्येष्ठ साहित्यकार, आमदार राजनजी लाखे के शुभहस्तों से पुस्तक का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में आमदार अमित गोरखे, औद्योगिक शिक्षण मंडल के अध्यक्ष संदीप पाचपांडे तथा यशस्वी ग्रुप के अध्यक्ष विश्वेश कुलकर्णी भी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संदीप राक्षे की यह चौथी कृति है। इससे पूर्व उन्होंने “वारसा शिल्पकलेचा”, “हेमलकसा : एक रोमांचक सफर” और “लेण्यांचा महाराष्ट्र” जैसी उल्लेखनीय पुस्तकें लिखी हैं।
विशेष बात यह है कि राक्षे अपनी सभी पुस्तकों का निःशुल्क वितरण करते हैं। उनका उद्देश्य केवल पर्यटन को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि पाठन संस्कृति को प्रोत्साहित करना और अनजाने पर्यटन स्थलों को समाज के समक्ष लाना है। लोकार्पण समारोह में उपस्थित मान्यवरों ने पुस्तक की भरपूर सराहना की।
पिंपरी-चिंचवड के साहित्यकारों के साथ-साथ औद्योगिक शिक्षण मंडल के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस पुस्तक का प्रकाशन वारकरी प्रकाशन, ठाणे (संपादक : कांचन गवळी) ने किया है, जबकि पुस्तक का आकर्षक आवरण प्रसिद्ध चित्रकार अरविंद शेलार ने तैयार किया है। इस ऐतिहासिक सोहळे का भव्य आयोजन महाराष्ट्र साहित्य परिषद, पिंपरी-चिंचवड शाखा द्वारा किया गया।
रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें – 9214996258,7014468512।
हमसे जुड़ें :-
फेसबुक:- https://www.facebook.com/hamara.watan.750
ट्वीटर:- https://twitter.com/HamaraWatan3
इंस्टाग्राम:- https://www.instagram.com/hamarawatan65/
यूट्यूब:- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A
जीवन अनमोल है, इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
वीडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A
आपके आस-पास की खबरें, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157
