उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिद्धपीठ मां चन्द्रिका देवी के किये दर्शन

लखनऊ (हमारा वतन) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नवरात्रि(महाअष्टमी) के पावन अवसर पर लखनऊ के बख्शी तालाब स्थित माँ चंद्रिका देवी सिद्धपीठ में माता रानी के दिव्य दर्शन एवं पूजन किया। उन्होने पूजा -अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की।

मौर्य ने मन्त्रोच्चर के साथ हवन, पूजन किया व मां भगवती से सर्व कल्याण की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेशवासियो को महाष्टमी, महानवमी सहित दशहरा व दीपावली की अग्रिम शुभकामनायें दी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ चंद्रिका देवी जी की असीम कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे,समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, व समृद्धि के द्वार हमेशा खुले रहें। उन्होने माता के चरणो मे शीश झुकाकर प्रार्थना की कि देश का वर्तमान भी अच्छा रहे ,भविष्य भी अच्छा रहे। विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश बने। देश की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़े।

कहा कि मिशन शक्ति का पांचवा चरण चल रहा है। नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति है। मां दुर्गा से प्रार्थना की कि हर बेटी, हर बहन, हर माता आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बने, सशक्त समाज व समृद्ध भारत का आधार बनें।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें – 9214996258,7014468512।

हमसे जुड़ें :-

फेसबुक:- https://www.facebook.com/hamara.watan.750

ट्वीटर:-  https://twitter.com/HamaraWatan3

इंस्टाग्राम:- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

यूट्यूब:- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

जीवन अनमोल है, इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

वीडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

आपके आस-पास की खबरें, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *