स्काउट गाइड कोरोना वारियर्स के लिए हुआ कोविड -19 विषयक वेबिनार
वेबिनार की शुरुआत में जितेंद्र कुमार उपाध्याय आयुक्त देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार एवं डिवीजनल चीफ कमिश्नर स्काउट उदयपुर संभाग ने राज्य,संभाग,जिले एवं स्थानीय संघ के अधिकारियों एवं कोरोना वारियर्स कार्यकर्ताओं का शाब्दिक स्वागत करते हुऐ वेबिनार आयोजन के उदेश्य की जानकारी दी। उन्होने कहा कि उदयपुर संभाग में कोविड -19 जन जागरूकता अभियान में स्काउट गाइड संगठन बहुत ही सराहनीय सेवाएं दे रहा है।
वेबिनार में प्रदेश के स्काउट गाइड संगठन से रविनन्दन भनोत राज्य सचिव, गोपाराम माली राज्य संगठन आयुक्त स्काउट, शकुंतला वैष्णव राज्य संगठन आयुक्त गाइड,बन्नालाल राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट,उदयपुर संभाग एवं अधीनस्थ 06 जिलो से करीब 650 से अधिक अधिकारी, सदस्यों ने सोशल मीडिया पर ओन लाईन सहभागिता दर्ज करवाते हुऐ सुरेश चंद्र खटीक मंडल सचिव, पंकज जानी मण्डल कोषाध्यक्ष,शिक्षा विभाग के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट व गाइड, लीडर एवं सहायक लीडर ट्रेनर, हिमालय वुड बैज होल्डर, सचिव, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव,स्थानीय संघो की कार्यकारिणी सदस्यों, स्काउटर,