जयपुर (हमारा वतन) शिवरात्रि, हिंदू परंपरा का एक बहुत बड़ा पर्व है, जिसे फाल्गुन माह में मनाया जाता है | पंचांग के अनुसार, हर साल यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि को मनाया जाता है | माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था | इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि इसी दिन शिव जी का माता पार्वती का विवाह हुआ था | इस दिन महादेव की उपासना से व्यक्ति को सारे सुख प्राप्त हो सकते हैं | शिवरात्रि के दिन व्रत करना, उपवास करना, मंत्र जप करना और रात्रि जागरण करने का विशेष महत्व है |
वैसे तो, महाशिवरात्रि के दिन आप किसी भी वक्त महादेव और माता पार्वती की पूजा कर सकते हैं | लेकिन इस दिन मध्यरात्रि में रात 11 बजे से 1 बजे के बीच भगवान शिव की उपासना ज्यादा शुभ मानी जाती है | इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, सोमवार को मनाया जाएगा |
महाशिवरात्रि 2026 तिथि :-
अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया कि द्रिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 5 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा | ऐसे में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी | पारण का समय 16 फरवरी को सुबह 6 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा |
महाशिवरात्रि पर चार पहर का पूजन मुहूर्त :-
निशिथ काल का पूजा का समय- 16 फरवरी की रात 12 बजकर 9 मिनट से लेकर 1 बजकर 1 मिनट |
प्रथम प्रहर पूजन का समय 15 फरवरी को शाम 6 बजकर 11 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगा |
दूसरा प्रहर पूजा का समय 15 फरवरी की रात 9 बजकर 23 मिनट से लेकर 16 फरवरी की रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा |
तीसरा प्रहर पूजा का समय 16 फरवरी की रात 12 बजकर 35 मिनट से लेकर सुबह 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा |
चौथा प्रहर पूजा का समय 16 फरवरी को सुबह 3 बजकर 47 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगा |
महाशिवरात्रि पूजन विधि :-
महाशिवरात्रि पर चारों पहर भगवान शिव का पूजन किया जाता है | इस दिन रुद्राभिषेक के बाद हवन करने का विधान है | शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें और केसर मिला जल अर्पित करें | पूरी रात दीप जलाकर रखें और चंदन का तिलक लगाएं | भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, मिठाई आदि अर्पित करें | ”ऊं नमः शिवाय” और ”ऊं नमो भगवते रुद्राय” मंत्रों का जप करें | शिव पुराण का पाठ और रात्रि जागरण करना भी अत्यंत शुभ माना गया है |
महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये खास उपाय :-
1. महाशिवरात्रि की रात शिव मंदिर जाकर विधिपूर्वक पूजा करें और शिवलिंग के पास देसी घी का दीपक जलाएं | मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं |
2. यदि घर में शिवलिंग नहीं है, तो इस दिन एक छोटा शिवलिंग लाकर उसका विधि-विधान से अभिषेक कर स्थापित करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दुख-दरिद्रता का नाश होता है |
रिपोर्ट : राम गोपाल सैनी
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें – 9214996258,7014468512।
फेसबुक:- https://www.facebook.com/hamara.watan.750
ट्वीटर:- https://twitter.com/HamaraWatan3
इंस्टाग्राम:- https://www.instagram.com/hamarawatan65/
यूट्यूब:- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A
जीवन अनमोल है, इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
वीडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A
आपके आस-पास की खबरें, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9587061004,99297011
