कुम्भ की वायरल गर्ल मोनालिसा को अब मिला ये ऑफर

मुंबई (हमारा वतन) प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ से दुनियाभर में फेमस होने वाले मोनालिसा अब स्टार बन चुकी हैं | मोनालिसा कुंभ के समय माला बेचती थी, लेकिन अब ये बहुत जल्द फिल्मों में नजर आने वाली हैं | मोनालिसा को एक बड़ा ऑफर मिला है |

महाकुंभ से देश भर में फेमस होने वाली मोनालिसा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं | मोनालिसा के लिए साल 2025 बेहद खास रहा है | महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अब एक्ट्रेस बनने के राह पर चल पड़ी हैं | इन्हें मणिपुर डायरी फिल्म पहले ही ऑफर हुई थी | इसके अलावा उन्हें कई ब्रांड शूट के लिए भी ऑफर मिला था | अब उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है | खबरें हैं कि मोनालिसा को एक बड़े साउथ इंडियन प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिला है, जिसके लिए इंडस्ट्री की टॉप की एक्ट्रेस भी लाइन लगाती हैं | आइए जानते हैं क्या है इस वायरल होने वाली खबर की सच्चाई |

साउथ फिल्म में करेंगी डेब्यू :-

महाकुंभ 2025 में संगम के किनारे माला बेचने वाली मोनालिसा की किस्मत बदल गई है | मोनालिसा जहां पहले माला बेचती थीं अब वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और वीडियो बनाती हैं | इसके साथ ही वो एक्टिंग भी सीख रहीं हैं | मोनालिसा को निर्देशक सनोज मिश्रा ने बॉलीवुड फिल्म के लिए साइन किया था, लेकिन फिल्म के शूटिंग को लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है | आपको बता दें कि मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म के अलावा अब साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर मिले हैं | रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा अब मलयालम इंडस्ट्री में एंट्री कर रहीं हैं | आपको बात दें कि मोनालिसा ने ये खबर खुद से शेयर की हैं | उन्होंने पूजा की वीडियो भी शेयर की हैं |

मोनालिसा को मिला ये ऑफर :-

मोनालिसा जिस साउथ फिल्म से डेब्यू कर रहीं हैं उसका नाम “नागम्मा” है | इस फिल्म में मुख्य भूमिका कैलाश निभा रहें हैं | वहीं इस फिल्म का निर्देशन पी बीनू वर्गीस कर रहें हैं | मोनालिसा ने अपने वीडियो में यह भी की इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी | मोनालिसा ने बताया कि इसी साल के सितंबर महीने में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी | वहीं इस फिल्म के निर्माता सीबी मलयील हैं | मोनालिसा के लिए यह ऑफर उनके करियर में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है | मोनालिसा के किए यह फिल्म करना एक बहुत बड़ी बात होती है | अपने कजरारे आंखों से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा क्या अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना पाएंगी?

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें – 9214996258,7014468512।

हमसे जुड़ें :-

फेसबुक:- https://www.facebook.com/hamara.watan.750

ट्वीटर:-  https://twitter.com/HamaraWatan3

इंस्टाग्राम:- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

यूट्यूब:- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

जीवन अनमोल है, इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

वीडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

आपके आस-पास की खबरें, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *