अभिनेत्री भारती सिंह ने बताया कि बस में उनके साथ कैसे होती थी गंदी हरकत

मुंबई (हमारा वतन) एक्ट्रेस भारती सिंह अपने बचपन के किस्से कई बार बता चुकी हैं। अब उन्होंने एक पॉडकास्ट पर बताया कि जब वह सुबह बस से जाती थीं तो इसमें लुंगी पहने दूधवाले भरे होते थे और वे उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करते थे।

भारती सिंह का कहना है कि जब वह छोटी थीं तो उन्हें पता ही नहीं था कि गुड टच और बैड टच क्या होता है। वह बस में जाती थीं तो दूधवाले होते थे। वो सब किसी न किसी बहाने उन्हें गलत तरह से छूने की कोशिश करते तो वह समझ नहीं पाती थीं। जब उन्हें समझ आया तो वह खींचकर कोहनी मारने लगीं। भारती ने बताया कि कई चीजों का पता उन्हें कपिल शर्मा की वजह से चला।

नहीं समझ पाते थे कि छेड़छाड़ हुई :-

भारती राज शमानी के पॉडकास्ट पर थीं। उनसे पूछा गया कि वह बता चुकी हैं कि उनको गलत तरह से छूने की कोशिश की गई थी। इस पर वह बोलीं, ‘टीवी पर नहीं लेकिन शुरुआत में जब पैसे नहीं होते थे तो मैं कॉमेडी स्किट करवाने जाती थी। मुझे तब समझ नहीं आता था। तब बताया नहीं जाता था कि गुडटच या बैडटच क्या है… कोई हाथ रखे तो लगता था कि अंकल सहारा ले रहे हैं। मैं कॉलेज से तीन दिन छुट्टी करती थी। मैं सुबह 5 बजे बस से जाती थी तो बस में सब दूधवाले होते थे। वे लोग लुंगियां पहने होते थे। कभी जगह नहीं होती थी। वो गिर जाते थे। पहले तो समझ ही नहीं आता था छेड़ रहे हैं। जब किसी ने कुछ कसकर पकड़ा तो लगता था फिर सोचती थी कि क्या पता वो गिरने लगा हो। वही चीज हाथ में आई हो तो उसने पकड़ा हो। मैं दिमाग से भी बड़ी नहीं थी। मुझे धीरे-धीरे ये चीजें पता चलीं। जब पता चला तो लोगों को कोहनियां मारीं भले ही बाद में हाथ कांपता रहे। ये छेड़खानी बस में होती थी।

कपिल लगाते थे डांट :-

भारती ने बताया कि कपिल के शो पर भी कई बार लोग कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करते थे। कपिल डांटते थे, ऐसा क्यों करने देती है। भारती बोलीं कि कई चीजें कपिल से सीखीं। भारती बोलीं कि लोग गाल ही खींचने लगे तो अब बॉडीगार्ड रखने पड़े। भारती ने बताया कि लोग उनके घर आने लगे हैं मिलने के लिए। जबसे बच्चा हुआ है वह डरने लगी हैं।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें – 9214996258,7014468512।

हमसे जुड़ें :-

फेसबुक:- https://www.facebook.com/hamara.watan.750

ट्वीटर:-  https://twitter.com/HamaraWatan3

इंस्टाग्राम:- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

यूट्यूब:- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

जीवन अनमोल है, इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

वीडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

आपके आस-पास की खबरें, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *